पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डॉ. अंबेडकर ने सामाजिक समानता का संदेश दिया

डॉ. अंबेडकर ने सामाजिक समानता का संदेश दिया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डॉ. अंबेडकर ने सामाजिक समानता का संदेश दिया
पतरातू | पीटीपीएस के अंबेडकर पार्क में शनिवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान अंबेडकर स्थापना समिति के सचिव राजकुमार पासवान ने झंडोत्तोलन किया। साथ ही क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित की। इस अवसर पर सचिव राजकुमार पासवान ने कहा कि संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर ने सामाजिक समानता का संदेश देकर समाज में एकजुटता लाने का प्रयास किया। साथ ही सभी ने सामाजिक उत्थान का संकल्प लिया और कहा कि बाबा साहेब के योगदान को सदा याद रखा जाएगा।

खबरें और भी हैं...