पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एक बार फिर पतरातू की बिजली से रोशन होगा पूरा झारखंड

एक बार फिर पतरातू की बिजली से रोशन होगा पूरा झारखंड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्थानीय लोग बोले-हमारी समस्याओं पर भी दें ध्यान

कटिया पंचायत के पूर्व मुखिया किशोर महतो ने इस संबंध में कहा कि औद्योगिक विकास से क्षेत्र समृद्ध होता है। लेकिन स्थानीय समस्याओं के समाधान करने को भी प्राथमिकता देनी होगी। यह परियोजना लोगों के लिए बेहतर साबित हो सकती है। क्षेत्र के समाजसेवी जयप्रकाश सिंह ने कहा कि पीवीयूएनएल नये पावर प्रोजेक्ट का निर्माण करने जा रही है। इससे यहां के बेरोजगारों को काम मिलेगा। क्षेत्र की आर्थिक विकास भी होगा। प्रतिक्रिया देते हुए व्यवसायी विनोद कुमार ने कहा कि प्लांट का निर्माण होगा तो निश्चित रूप से इस क्षेत्र का व्यवसाय भी बढ़ेगा। क्षेत्र में खुशहाली आएगी। पीटीपीएस बंद होने के बाद लोग निराश हो गए थे। लेकिन अब फिर से एक खुशी का माहौल बन रहा है।

विनोद कुमार।

जयप्रकाश सिंह।

खबरें और भी हैं...