पीटीपीएस हाई स्कूल से 1993 में मैट्रिक पासआउट हुए छात्रों ने रविवार को पतरातू पहुंचकर गेट टू गेदर किया। साथ हीं केक काटकर 25 साल पुरानी यादों को ताजा किया। भारत के विभिन्न राज्यों में निजी और सरकारी क्षेत्र में कार्य कर रहे यहां के पासआउट छात्रों ने 25 वर्ष पूरी होने पर इसे सिल्वर जुबली वर्ष के रूप में इनजॉय किया। छात्रों ने यहां के पुराने स्थल पंचमंदिर, हनुमानगढी, पीटीपीएस प्लांट आदि का भी भ्रमण किया। मौके पर पंकज गौतम, नीरज वर्मा, सुबोध कुमार, राजीव कुमार, निशांत, बुद्धि नारायण, पंकज सिंह, नीरज सिंह, रजनीश सिन्हा, ज्ञान प्रकाश, ओम प्रकाश, मधुलिका, अनामिका, विभा, अर्चना, बाणी, अभिषेक कुमार, नीलिमा झा, भूपेश कुमार, गोपाल, संदीप, तुंपा, सुनील, ललन गोप, रूसत, गौरी शरण सिंह, रंजीत, राहुल रंजन, रथी मोहन, शशि सुमन, रवि रंजन, मुकेश, अजय उपाध्याय, संतोष जायसवाल, पुष्पा, सुमन, श्रीकांत, अशोक समेत 70 पूर्ववर्ती छात्र पहुंचे थे।
वर्षों बाद पतरातू पहुंचे पूर्ववर्ती छात्र।