पतरातू | पतरातू के कटिया ग्राम स्थित शिव मंदिर परिसर में मंडा पूजा का आयोजन 21 मई को किया जाएगा। शिव मंडा पूजा की तैयारियों को लेकर रविवार को ग्रामीणों की बैठक हुई। जिसमें समीक्षा के बाद कमेटी के लोगों और सक्रिय सदस्यों को पूजा की सफलता को लेकर जिम्मेवारी सौंपी गई। इस दौरान बंगाल के कलाकारों द्वारा छऊ नृत्य समेत पूजा को लेकर की गई तैयारियों पर विचार विमर्श हुआ। अध्यक्षता किशोर कुमार ने की। मौके पर भुवनेश्वर महतो, कौलेश्वर महतो, वकील महतो, बालदेव महतो, टीकेश्वर महतो, सुमीत महतो, रथु महतो, नरेश महतो, बालकिशुन महतो, अध्यक्ष मुखिया गुनजरी देवी, सचिव पंसस पार्वती देवी, उप मुखिया ललिता देवी आदि कई मौजूद थे।