पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिक्षण संस्थान और खेल मैदान बना असामाजिक तत्वों, शराबियों का अड्डा

शिक्षण संस्थान और खेल मैदान बना असामाजिक तत्वों, शराबियों का अड्डा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरकाकाना | क्षेत्र में बरकाकाना ओपी, रेल थाना व आरपीएफ थाना होने के बाद भी बरकाकाना के शिक्षण संस्थान व खेल मैदान में शाम ढलते ही नशेड़ियों व शराबियों का अड्डा बन जाता है। भारत स्काउॅट और गाइड के जिला संगठन आयुक्त ने रेल थाना व बरकाकाना ओपी में आवेदन देकर शिक्षण संस्थान व खेल मैदान में लगने वाले जमघट पर अंकुश लगाने की गुहार लगाई है। आयुक्त सूरज कुमार ने बताया की क्षेत्र के नारायण उच्च विद्यालय, केन्द्रीय विद्यालय, एसवीडी विद्यालय व बरकाकाना के खेल मैदान में नशेड़ी, शराबी, मनचले व बाहर से आने वाले असामाजिक तत्वों का शाम होते ही उक्त स्थलों पर जमघट लगने लगता है जो देर रात चलता रहता है। जिस कारण महिला व बच्चों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। क्षेत्र के लोगों द्वारा मना किए जाने पर असमाजिक तत्व मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। जिस कारण लोगों में भय का माहौल व्याप्त है। उन्होंने एसपी, रेल एसपी धनबाद, पतरातू एसडीपीओ को भी आवेदन देकर गुहार लगाई है।

खबरें और भी हैं...