पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मामूली विवाद में भुरकुंडा में आॅटो चालक को पीटा

मामूली विवाद में भुरकुंडा में आॅटो चालक को पीटा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भुरकुंडा | पूरन राम चौक आॅटो स्टैंड के समीप रविवार को आॅटो चालक के साथ तीन लोगों ने मामूली बात को लेकर मारपीट कर दी। घटना में ऑटो चालक घायल हो गया। सूचना के बाद पुलिस ने घायल का पतरातू प्रखंड अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया। घायल आॅटो चालक भदानीनगर चिकोर निवासी रूस्तम अंसारी ने भुरकुंडा थाना में अमजद अंसारी, जमशेद अंसारी और खैरूद्दीन अंसारी के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया है। दर्ज मामले में कहा गया है कि पूरन राम चौक आॅटो स्टैंड में रूस्तम अंसारी अपनी आॅटो खड़ा कर रहा था। इसी दौरान चिकोर निवासी चालक अमजद अंसारी आॅटो लेकर वहां पहुंचा और आॅटो आगे पीछे करने में आॅटो का वाइजर तोड़ दिया। नया वाइजर लगवाने की बात पर अमजद अंसारी, जमशेद अंसारी और खैरूद्दीन अंसारी ने मिलकर मेरे साथ मारपीट की। पुलिस खैरूद्दीन अंसारी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही। वहीं अन्य आरोपी फरार हैं।

खबरें और भी हैं...