पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जन समस्याआें पर 29 को धरना देगी झाविमो

जन समस्याआें पर 29 को धरना देगी झाविमो

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पतरातू | पीटीपीएस के हेसला पंचायत स्थित सरना स्थल में रविवार को पतरातू प्रखंड झाविमो कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें जन समस्याओं को लेकर 29 मई को प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना और प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान कन्यादान योजना का कोटा बढाने, खराब पड़े चापानलों की अविलंब मरम्मत, जरूरतमंद गरीबों को राशन कार्ड, बीपीएल सूची में नाम जोड़ने, चिकित्सा सुविधा बढाने, खाद्य बीज का वितरण करने, सड़कों का कार्य पूरा करने, चैक डैम के अधूरे कार्य को यथाशीघ्र पूरा करने आदि 16 सूत्री मांगों पर विचार विमर्श किया गया। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप महतो और संचालन अनिल सिंह खरवार ने की। मौके पर जिलाध्यक्ष राजीव जायसवाल, दुर्गाचरण प्रसाद, महेंद्र सिंह, अखिलेश प्रसाद, घनश्याम प्रसाद, शहादत हुसैन, सुमिता देवी, प्रदीप गंझू, त्रिलोक कुमार, अमोद प्रसाद, मुकेश यादव, कार्तिक मुंडा, सुनिल मुंडा, कृष्णा मुंडा, सागर सोनी, सुभाष चंद्र, जागेश्वर पाहन, रवि कुमार, बालदेव करमाली आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...