पतरातू के हेसला पंचायत भवन में रविवार को पीटीपीएस से विस्थापित और प्रभावित हुए ग्रामीणों की बैठक हुई। जिसमें हक और अधिकार के लिए अबतक किए गए आंदोलन और संघर्ष पर विचार विमर्श के बाद निर्णय लिया गया कि 25 मई को पतरातू में पीएम द्वारा नये पावर प्रोजेक्ट का ऑनलाइन शिलान्यास के दौरान बहिष्कार किया जाएगा। बैठक के दौरान विस्थापितों ने कहा कि पीटीपीएस के स्थापना काल से हीं नौकरी पुनर्वास और मुआवजा के लिए संघर्ष किया गया। आंदोलन किए गए। लेकिन बावजूद इसके समझौते के अनुरूप विस्थापितों को न्याय नहीं मिला। बार-बार ग्रामीणों को सिर्फ ठगा गया। बैठक में 25 गांव के विस्थापित प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखते हुए आंदोलन को आगे बढ़ाने की बात कही। इस दौरान 25 मई को होने वाले शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान हेसला सरना स्थल पर जुटकर भारी संख्या में बहिष्कार कार्यक्रम को सफल बनाने की बात कही गई। अध्यक्षता भुवनेश्वर महतो और संचालन प्रदीप महतो ने की।