पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा का आंदोलन 17 को
भुरकुंडा| पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा पतरातू प्रखंड कमेटी की बैठक शनिवार को हुरूमगढ़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से जिला सदस्य रोहित कुमार उपस्थित थे। बैठक में आगामी 17 अप्रैल को आंदोलन, न्याय पद यात्रा, 23 को मुख्यमंत्री आवास के समक्ष अनिश्चितकालीन घेराव और धरना, सदस्यता शुल्क बढ़ाने, सहित अन्य मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता धनेश्वर मुंडा ने की और संचालन मनोज कुमार ने किया। मौके पर रंजीत प्रसाद, मनोज कुमार, भुनेश्वर बेदिया, देवानंद मुंडा, यदुवीर सिंह, दिलीप कुमार, सुकर उरांव, राजकुमार तुरी, सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।