पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिजली बिल में गड़बड़ी सुधारने के लिए सौंपा ज्ञापन

बिजली बिल में गड़बड़ी सुधारने के लिए सौंपा ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामगढ़ | शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं के बिजली बिल में गड़बड़ी को लेकर विभाग को ज्ञापन सौंपा गया है। मंगलवार लोगाें की बिजली बिल समस्या को लेकर कैंटोनमेेंट बोर्ड उपाध्यक्ष अनमोल सिंह ने विभागीय एसडीओ एसआरके सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने गरीब परिवार को भेजे जा रहे अधिक बिल से अवगत कराया। वहीं, बिल की त्रुटियों को सुधारने की मांग की। इसमें, सौदागर मुहल्ला निवासी राजू सोनी का 16 हजार की बिजली बिल की जगह 60 हजार का बिल, पतरातू बस्ती के बसंती देवी की 1450 रुपए की बिल की जगह 14 हजार 500 रुपए का बिल, कुंवर टोला के अर्जुन मुंडा का बिजली बिल सात हजार की जगह 60 हजार रुपए का बिल भेजा गया है। एेसे और कई मामले शामिल है। वहीं, समाजसेवी बिनोद जायसवाल ने भी बिजली बिलों और विद्युत कटाैती में सुधार की मांग की है।

खबरें और भी हैं...