कर्नाटक की जीत पर पतरातू में मनाया गया जश्न
पतरातू | भाजपा कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक राज्य में हुई भारी जीत पर मंगलवार की शाम जश्न मनाया। साथ हीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अध्यक्ष अमित शाह और यदुरप्पा के नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी पर जश्न मनाते हुए मिठाइयां बांटी और आतिशबाजी की। हाथों में भाजपा का झंडा लिए दर्जनों कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार साहू के नेतृत्व में जुलूस निकाल विभिन्न जगहों पर घूमते हुए हर्ष जताया। मौके पर ब्रजभूषण गोस्वामी, किशोर महतो, पुनीत पाठक, रामेश्वर महतो, रवि दत्ता, मनोज वर्मा, पंकज कुमार, राजेश महतो, भीम कुमार, प्रकाश ठाकुर, बबलू पाठक, विनोद पाठक, शत्रुधन कुमार आदि दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।