पतरातू थाना क्षेत्र के बेती बगदा गांव से चालक को घायल कर अपराधियों द्वारा लूटी गई स्कॉर्पियो जेएच 02 एक्स 8200 को पुलिस ने चरही से बरामद कर ली। हालांकि इस लूटकांड में अबतक किसी भी अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
पुलिस लुटेरों की तलाश जारी रखे हुए है। 13 मई को हुई इस घटना के बाद 18 मई को पुलिस ने स्कॉर्पियो बरामद की।
क्या है मामला
भुरकुंडा पटेल नगर निवासी वीरेंद्र प्रसाद साव की स्कॉर्पियो बेती बगदा के किसी व्यक्ति ने भाड़े पर बुक की थी। 13 मई की शाम भुरकुंडा पटेल नगर से वाहन चालक छोटू तुरी बेती के लिए निकला। बेती पहुंचने ही वाला था। इसी दौरान रास्ते में चार पांच की संख्या में अपराधियों ने गाड़ी रुकवाकर चालक को चाकू मारकर घायल कर दिया। साथ ही उसके हाथ पैर बांध वहां छोड़ स्कॉर्पियो लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पतरातू थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस ने 18 मई को चरही के समीप सड़क के किनारे वाहन को बरामद किया।