रामगढ़ | झाविमो जिलाध्यक्ष राजीव जायसवाल ने जिले की जनसमस्याओं को लेकर प्रखंड मुख्यालयों में धरना को लेकिन तिथि निर्धारित किया है। इसके तहत गोला प्रखंड में 22 मई, रामगढ़ नगर छावनी परिषद में 24, मांडू प्रखंड 25, पतरातू प्रखंड 29, चितरपुर प्रखंड में 4 जून, दुलमी प्रखंड में 5 जून के अलावे रामगढ़ प्रखंड मुख्यालय में 8 जून को धरना देने का निर्णय लिया है।