पतरातू | पतरातू डीएवी में 14 मई से आरंभ हुए समर कैंप का शनिवार को समापन हो गया। इस कैंप में डीएवी के छात्रों ने वॉलीबॉल, कबड्डी, खो खो, जूडो कराटे, क्रिकेट आदि खेलों के साथ साथ फाइन आर्ट और गीत संगीत का भी विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया। समापन समारोह के दौरान प्राचार्य एसआर प्रसाद ने कहा कि कैंप में बच्चों ने जो प्रशिक्षण प्राप्त किया है। उससे उनकी रुचि विशेष क्षेत्रों में बढ़ेगी और भविष्य में पठन पाठन के साथ बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। बच्चों के विकास में यह कैंप काफी सहायक होगा। मौके पर कई शिक्षक भी मौजूद थे।