पतरातू| पीटीपीएस से विस्थापित हुए पतरातू के 25 गांव के विस्थापित प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण बैठक 20 मई को हेसला पंचायत भवन में होगी। इस संबंध में विस्थापित प्रभावित संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष आदित्य नारायण प्रसाद और मुख्य प्रवक्ता किशोर महतो ने बताया कि 25 मई को पतरातू में होने वाले पीवीयूएनएल के नए पावर प्लांट शिलान्यास कार्यक्रम का बहिष्कार किया जाएगा। इसके लिए रणनीति बनाई जाएगी। प्रतिनिधियों ने कहा कि यहां के विस्थापितों के साथ अन्याय हुआ है।