25 को प्रधानमंत्री करेंगे पतरातू प्लांट का शिलान्यास
25 को प्रधानमंत्री करेंगे पतरातू प्लांट का शिलान्यास
पतरातू | पीवीयूएनएल पतरातू में 4000 मेगावाट के पावर प्लांट का शिलान्यास 25 मई को होने की संभावना प्रबल हो गई है। इस संबंध में पीवीयूएनएल के एचआर अधिकारी रोहित पाल ने बताया कि प्रबंधन द्वारा संभावित शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी गई है। यह शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सिंदरी धनबाद आगमन के दौरान ऑनलाइन किया जाना प्रस्तावित है।