पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नक्सली का शव पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ भेजा

नक्सली का शव पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ भेजा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोमवार को रांची के राय रेलवे स्टेशन पर हुई थी युवक की हत्या

भास्कर न्यूज| बरकाकाना

सीआईसी सेक्शन के राय स्टेशन के प्लेटफार्म में रंगदारी का आरोपी और टीपीसी के पूर्व एरिया कमांडर की सोमवार को राय स्टेशन पर गोली मार कर हत्या कर दिए जाने के बाद बरकाकाना रेल थाना ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाबत में रेल थाना प्रभारी वकार हुसैन ने बताया कि मृतक के भाई मजहर अंसारी ने रेल थाना में बयान दिया है कि मृतक ग्यासुद्दीन उम्र लगभग 35 वर्ष पूर्व से ही टीपीसी उग्रवादी संगठन का एरिया कमांडर था। वर्ष 2016 में पतरातू थाना में रंगदारी मांगने के आरोप में उसकी गिरफ्तारी भी हुई थी। गिरफ्तारी के बाद ग्यासुद्दीन 2 मई को ही हजारीबाग जेल से जमानत पर छूट कर आया हुआ था। वहीं रेल थाना प्रभारी ने कहा की शव को देखने से लगता है कि आपसी रंजिश को लेकर एकदम पास से गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

खबरें और भी हैं...