पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हथियार जब्त मामले में पकड़े गए 19 लाेगों को जेल भेजा

हथियार जब्त मामले में पकड़े गए 19 लाेगों को जेल भेजा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पतरातू पुलिस ने रविवार की रात पतरातू रेलवे स्टीम कॉलोनी में हथियार जब्त करने के मामले को लेकर एफआईआर करते हुए मंगलवार की सुबह 19 लोगों को जेल भेज दिया है। इस मामले में पतरातू थाना कांड संख्या 142/18 के तहत 23 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। ज्ञात हो कि पतरातू पुलिस और एटीएस की टीम ने एसडीपीओ श्रीकांत एसराव खोत्रे के नेतृत्व में रिसेप्सन समारोह के दौरान छापेमारी की थी।

जिसमें पुलिस ने 19 राइफल, एक पिस्टल और 100 से अधिक गोलियां जब्त की थी। जेल भेजे गए लोगों में नवीन कुमार सिन्हा, प्रदीप कुमार सिन्हा, सरोज कुमार, रामप्रकाश सिंह, उपेंद्र सिंह, मो. हुसैन, जयप्रकाश सिंह, राजेश कुमार सिंह, ब्रहमेश्वर राय, देवेंद्र कुमार शर्मा, कपिल कुमार शर्मा, शशिकांत शर्मा, अंजनी शर्मा, अजय कुमार, माया सिंह, मनोज कुमार, मुकेश कुमार, अशोक शर्मा, जितेंद्र शर्मा शामिल है।

मांगने पर कागजात उपलब्ध नहीं करा सके : पतरातू एसडीपीओ (आईपीएस) श्रीकांत एस राव खोत्रे ने कहा कि हथियार जब्त करने को लेकर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पकड़े गए राइफलधारियों से संबंधित हथियारों के कागजातों की मांग की गई थी। लेकिन किसी ने कागजात नहीं उपलब्ध कराया। इससे ऐसा प्रतीत हुआ कि इतनी संख्या में हथियार लेकर आने का मकसद सही नहीं था। समारोह स्थल पर हवाई फायरिंग करना रूल्स का उल्लंघन था। इसके आधार पर कार्रवाई की गई। जहां तक किसी के सुरक्षा का सवाल है। तो पुलिस उसके लिए हमेशा सतर्क रहती है। इसलिए विधि संगत कार्रवाई की गई है।

खबरें और भी हैं...