पतरातू आरपीएफ ने चलाया जागरूकता अभियान
पतरातू | पतरातू आरपीएफ पुलिस ने मंगलवार को महिला सशक्तिकरण जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान अधिकारियों और जवानों ने पतरातू रेलवे स्टेशन क्षेत्र में महिला रेल यात्रियों एवं बच्चों के बीच जागरूकता अभियान चलाते हुए कई महत्वपूर्ण बातों की जानकारी दी। इस दौरान भारत सरकार के द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए महिलाओं और लोगों को सामाजिक, आर्थिक और कानूनी पहलुओं की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि रेलवे वर्ष 2018 को महिला सशक्तिकरण के रूप में मना रही है। मौके पर आरपीएफ इंस्पेक्टर अखिलेश सिंह, श्याम बिहारी तिवारी, केके सिंह, विजय कुमार आदि मौजूद थे।