पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पतरातू स्कूल ऑफ इकॉनॉमिक्स के छात्र रहे अव्वल

पतरातू स्कूल ऑफ इकॉनॉमिक्स के छात्र रहे अव्वल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पतरातू | पतरातू स्कूल ऑफ इकॉनॉमिक्स के छात्रों ने आईसीएससी दसवीं की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया है। इस विद्यालय से कुल 26 छात्रों ने परीक्षा दी थी जिसमें 25 छात्र पास हुए। जबकि एक छात्र असफल हुआ है। विद्यालय के अंकित श्रीवास्तव ने 73 प्रतिशत, विकास कुमार ने 70 प्रतिशत और पीयूष वर्मा ने 68 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। परिणाम में दस छात्र प्रथम श्रेणी और 15 छात्र द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। ओवरऑल परिणाम 97 प्रतिशत रहा। स्कूल के निदेशक पार्थसारथी गुहा और प्राचार्या वैशाखी गुहा ने छात्रों को उज्जवल भविष्य की कामना की है।

खबरें और भी हैं...