बुधबाजार में 30 महिलाओं का रोजगार प्रशिक्षण आरंभ
बुधबाजार आंगनबाड़ी में बैठक करते संस्था के लोग।
भास्कर न्यूज| सिरका
बुधबाजार आंगनबाड़ी केन्द्र में मंगलवार को महिलाओं के बीच एमईडीपी के अंतर्गत बकरी पालन एवं सिलाई प्रशिक्षण को लेकर कार्यक्रम आयोजित हुई। 13 दिवसीय प्रशिक्षण राष्ट्रीय कृषि व ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड के द्वारा प्रायोजित किया गया है। जिसके आयोजक हर्ष उज्जवल भविष्य स्वरोजगार सेवा संस्थान पतरातू रामगढ़ हैं। नाबार्ड के मुख्य अतिथि डीडीएम प्रमोद कुमार, विशिष्ट अतिथि एसबीआई मैनेजर ए. कुमार, हर्ष संस्था के सचिव तुलसी विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष कविता देवी के द्वारा दीप जलाकर 30 महिलाओं का प्रशिक्षण उद्घाटन किया गया। बताया गया कि इसका उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना है। मौके पर अंजन देवी, गणेश पासवान, गायत्री देवी, अजमेरी खातून, रेशमा नाज प्रवीन, नशीबा प्रवीन, रीजा प्रवीन, टिंकू देवी, उर्मिला देवी, शकील खातून, बिमला देवी, कमली देवी, रानी खातून, नाजमा, रौशन, गुलनाज, हुस्ना, अंजुन, सफीना, नुरैना, समीना, तब्बसुम सहित दर्जनों महिलाएं उपस्थित थी।