पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बरसात से पहले पूरा करें मनरेगा के कुएं का निर्माण

बरसात से पहले पूरा करें मनरेगा के कुएं का निर्माण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रखंड क्षेत्र के बरलंगा पंचायत के गांवों में सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमान मरांडी ने पंचायतों में चल रहे मनरेगा व पीएम आवास समेत अन्य विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कमला देवी, झरी बेदिया, अरूण बेदिया, रामेश्वर बेदिया के निर्माणाधीन कूप की जांच की। लाभुकों को उन्होंने बरसात के पूर्व ही कूप निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। इसके अलावे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र व अर्ध निर्मित पंचायत सचिवालय का निरीक्षण किया। इस दौरान बीडीओ ने वर्तमान में पतरातू प्रखंड में पदस्थापित पंचायत सेवक बसंत महथा को दूरभाष पर अर्ध निर्मित पंचायत भवन को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। वहीं बीडीओे के पहुंचने की सूचना पर ग्रामीण महिलाओं ने राशन कार्ड बनाने की मांग की। महिलाओं की मांग पर उन्होंने आश्वासन देते हुए जल्द ही कार्ड बनाने की बात कही। मौके पर कनीय अभियंता समीत कुमार, पंचायत सेवक देवचरण महतो, रोजगार सेवक रंजीत मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...