झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास की प|ी रुक्मणी देवी परिजनों के साथ सोमवार को पतरातू डैम पहुंची। यहां सभी ने नौका विहार का आनंद उठाया। साथ हीं डैम क्षेत्र में थोड़ी देर घूमने फिरने और समय व्यतीत करने के उपरांत वापस रांची लौट गए। परिजनों ने पतरातू डैम क्षेत्र और पतरातू घाटी क्षेत्र को बेहतर पर्यटन स्थल बताया। सीएम के परिजनों के पतरातू आगमन पर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रही।