कार की चपेट में अाकर डीएवी के शिक्षक की मौत
शिक्षक को टक्कर मारने के बाद मेन रोड से खेत में जा पहुंची कार।
भास्कर न्यूज| पतरातू
पतरातू-रांची मुख्य सड़क मार्ग पर थाने के समीप बुधवार की शाम करीब चार बजे रांची से उरीमारी जा रही कार की चपेट में आकर पीटीपीएस डीएवी के शिक्षक हरिशंकर चौबे गंभीर रूप से घायल हो गए। रिम्स रेफर होने के बाद वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। संभवत: रिम्स ले जाते वक्त हीं रास्ते में उनका निधन हो गया। उनके सिर में काफी चोटें आई थी। जानकारी मिली कि वे पतरातू से पीटीपीएस की ओर अपनी साइकिल से आ रहे थे जबकि कार चालक कानू मांझी अपनी चार बेटियों और प|ी के साथ रांची से लौट रहे थे। दुर्घटना के बाद वे कार समेत खेत में करीब 40 मीटर दूरी पर जा फंसे । उन्हें भी चोटें आई। जबकि परिवार के लोग बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी को प्रखंड चिकित्सालय पहुंचाया गया। शिक्षक की गंभीरावस्था को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल रिम्स रेफर कर दिया गया था।