डॉक्टर की लापरवाही से आई हाथ काटने की नौबत, महिला ने की एफआईआर
शहर के बंगाली टोला निवासी प्रदीप कुमार की प|ी ज्योति देवी ने रामगढ़ थाने में मंगलवार को एक आवेदन देकर डॉ.भारती प्रसाद पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। थाने में दिए गए आवेदन में उसने लिखा है कि 9 जनवरी 2018 को वह प्रसव के लिए डॉ. भारती प्रसाद के अस्पताल में भर्ती हुई थी। जहां उनकी नॉर्मल डिलेवरी हुई थी। अस्पताल में भर्ती होने के समय स्लाइन चढ़ाने के वक्त मेरे हाथ में सूजन होने लगा। जब डॉक्टर और नर्स से इसकी शिकायत की, तो उन्हें बताया गया कि स्लाइन की वजह से हाथ में सूजन है थोड़ी देर में ठीक हो जाएगा। लेकिन अस्पताल के छुट्टी के बाद भी उनके हाथ में सूजन रहा। जब अन्य डॉक्टर से संपर्क किया गया तो डॉक्टर ने बताया कि गलत तरीके से स्लाइन चढ़ाने के वजह से उनके हाथ में इंफेक्शन हो गया है। तुम्हारा हाथ काटना पड़ेगा। जब मार्च में डॉ. भारती प्रसाद को इसकी जानकारी दी, तो उन्होंने इसे मानने इंकार कर दिया। वह बोली कि तुम दूसरे अस्पताल से जेल्को लगाकर आई थी, उसकी गलती से तुम्हारे हाथ में इंफेक्शन हो गया है। बाद में किसी तरह रांची के एक सर्जन से संपर्क किया गया, तो उन्होंने मेरे हाथ का ऑपरेशन किया। अभी भी मेरा हाथ पूरी तरह से ठीक नहीं हो पाया है।
मेरी गलती से इंफेक्शन नहीं हुआ : डॉ. भारती
इस संबंध में डॉ. भारती प्रसाद ने कहा कि ज्योति नामक महिला का जनवरी में प्रसव कराया गया था। इससे पूर्व वह दूसरे अस्पताल में गई थी। जहां स्लाइन चढ़ाने के लिए उसे जेल्को लगाया गया था। उसी जगह पर मैने भी स्लाइन दिया है। इसमें मेरी गलती नहीं है।
नौवीं की छात्रा गायब
पतरातू | पतरातू के ग्राम कटिया निवासी स्व. शिव प्रसाद सिंह की बेटी नौवीं की छात्रा कुसुम 12 मई से लापता है। छात्रा घर से स्कूल जाने के नाम पर निकली थी। लेकिन वापस नहीं लौटी। इसे लेकर छात्रा की माता मोनिका देवी ने पतरातू थाने में बच्ची के लापता होने की सूचना दी है। आवेदन में कहा है कि बच्ची घर का मोबाइल भी लेकर अपने साथ गई है। जिसपर कभी रिंग होता है तो कभी नहीं होता।