नर्सिंग होम में 5वीं बार चोरी
शहर में चोरी की घटनाएं दिन ब दिन बढ़ रही है। जिसकी ताजा मिसाल उस समय देखने को मिली जब वार्ड नंबर 9 नजदीक भारा मल्ल खूह के समीप एक नर्सिंग होम में 5वीं बार चोरों ने नगदी, दवाइयां व जरूरी सामान चोरी कर लिया। इस संबंधी गुरचरनजीत कौर दलेर निवासी पट्टी ने बताया कि उनके नर्सिंग होम में अज्ञात व्यक्तियों ने दाखिल होकर चोरी की घटना को अंजाम दिया व 5 हजार रुपए, दवाइयां व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया है। नर्सिंग होम में चोरों ने इस बार 5वीं बार चोरी की है। चोरी की सूचना पट्टी पुलिस को दे दी गई है।