महिला पर बिना तलाक दिए दूसरी शादी करने के लगाए आरोप
कस्बा भिखीविंड में पट्टी रोड में उस समय स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब ससुराल वालों ने अपनी बहू पर तलाक दिए बिना दूसरी शादी के आरोप लगाए। भिखीविंड पुलिस को दी गई शिकायत में जोगा सिंह पुत्र मलूक सिंह निवासी जीरा ने बताया कि उसके भाई साहब सिंह का विवाह छह साल पहले कुलजीत कौर निवासी जवंदा कलां के साथ हुआ था। जिसके घर में दो लड़कियां पैदा हुई व बाद में एक लड़की की मौत हो गई। जोगा सिंह ने बताया कि छह महीने पहले उसके मायके वाले उसे गांव जवंदा में ले आए व उसे बाद में ससुराल नहीं भेजा। उन्हें पता लगा कि आज भिखीविंड में कुलजीत कौर का विवाह किया जा रहा है। ससुराल परिवार की ओर से दी गई शिकायत पर कार्रवाई करते हुए थाना भिखीविंड की पुलिस ने एएसआई सुरिंदर कुमार समेत पुलिस पार्टी ने पट्टी रोड स्थित एक हलवाई की दुकान पर बैठी उक्त लड़की को परिवार समेत पकड़ कर पुलिस थाना में ले जाया गया। दूसरी ओर कुलजीत कौर पुत्री अफरीक सिंह निवासी जवंदा ने अपना पक्ष रखते हुए बताया कि उसका घरवाला साहब सिंह नशों का आदी है व उसके साथ मारपीट करता है। उसने उसकी लड़की को एक हजार रुपए में किसी को बेच दिया था जो उसे पता चलने पर पैसे देकर उसे वापिस लाया गया। कुलजीत कौर ने बताया कि वह जीरा थाना में छह महीने पहले लिखती रूप से अपने घरवाले साहब सिंह को छोड़ने की कार्रवाई पूरी कर चुकी है और तभी से वह मायके में रह रही है। इस संबंध में मुंशी सलविंदर सिंह ने कहा कि इनमें शादी वाली कोई भी बात नजर नहीं आई है व जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मामले संबंधी जानकारी देते लड़की के ससुराल परिवार के सदस्य।
जानकारी देती कुलजीत कौर और अन्य।।