पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गुरुद्वारा झाड़ साहिब में 1000 प्राणियों को छकाया अमृत

गुरुद्वारा झाड़ साहिब में 1000 प्राणियों को छकाया अमृत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खालसा पंथ के स्थापना दिवस और श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व काे समर्पित कार्यकम गुरुद्वारा झाड़ साहिब कैरों में करवाया गया।

भास्कर न्यूज | पट्टी

गुरुद्वारा झाड़ साहिब में खालसा पंथ के स्थापना दिवस व श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व का समर्पित शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष भाई गोबिंद सिंह लोंगोवाल व सदस्य खुशविंदर सिंह भाटिया समेत मुख्य सेवादार बाबा सुरजीत सिंह की ओर से अमृत संचार का आयोजन करवाया गया। जिस दौरान श्री अकाल तख्त साहिब से पहुंचे पांच प्यारों ने खंडे की पाहुल का अमृत तैयार किया व करीब 1000 प्राणियों ने अमृत ग्रहण कर गुरु घर से नाता जोड़ा। वर्णनीय है गुरुद्वारा साहिब में हर बैसाखी पर अमृत संचार करवाया जाता है जिसमें बड़ी संख्या में संगतों द्वारा अमृत ग्रहण किया जाता है। इस मौके कमेटी की ओर से अमृत ग्रहण करने वाले श्रद्घालुओं को बधाई दी गई व कंकार भेंट किए गए। समागम में बड़ी संख्या में पहुंची संगत ने माथा टेका।

खालसा पंथ के स्थापना दिवस और श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व काे समर्पित कार्यकम करवाया

खबरें और भी हैं...