एनआरआई परिवार ने रसोई को 11,100 रु. भेंट किए
पट्टी | एनआरआई परिवार की ओर से विलियम गिल व उनकी धर्मप|ी सोना जे मसीह के अलावा एसबीआई बैंक के मैनेजर जेपीएस चौहान ने पट्टी में बीबी चौका रजनी में इंचार्ज विनोद कुमार शर्मा को जरूरतमंद व गरीबों को भजन करवाने के लिए 11,100 रुपये भेंट किए। इस मौके पर अध्यक्ष विनोद शर्मा, परविंदर जोली व प्रबंधकों की ओर से एनआरआई विलियम गिल व उनके परिवार समेत मैनेजर जेपीएस चौहान का धन्यवाद किया। विनोद शर्मा ने कहा कि जरूरतमंदों को भोजन करवाना सबसे बड़ा पुण्य है व इस कार्य में उन्हें शहरवासियों की ओर से भी पूर्ण सहयोग मिल रहा है।