पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पंजाब रोडवेज पनबस पट्टी डिपो की संयुक्त एक्शन कमेटी ने की गेट रैली

पंजाब रोडवेज/पनबस पट्टी डिपो की संयुक्त एक्शन कमेटी ने की गेट रैली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाब रोडवेज/पनबस पट्टी डिपो की संयुक्त एक्शन कमेटी पट्टी डिपो में गेट रैली की गई। इसमें अवतार सिंह गगड़ा, बलराज सिंह भंगू, बलजीत सिंह, सुरजीत सिंह, सलविंदर सिंह, दिलबाग सिंह, दीदार सिंह ने कहा कि लंबे समय से संघर्ष करते आ रहे पंजाब रोडवेज व पनबस कर्मचारियों की मांगों के प्रति सरकार हर बार टालमटोल करती आ रही है। कर्मचारियों की मांगों पर सरकार विचार करने के लिए तैयार नहीं है। सदस्यों ने सरकार से मांग की कि ठेके पर भर्ती किए गए कर्मचारियों के वेतन ड्राइवर/कंडक्टर क्रमवार 18 हजार से 16 हजार रुपए प्रति महीना लागू किया जाए, 300 नई गाड़ियां दी जाएं, ठेके पर भर्ती बंद की जाए, बस अड्डों में भ्रष्टाचार बंद किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने उनकी मांगों की ओर ध्यान न दिया तो 23 मई को सभी कर्मचारी हड़ताल करेंगे। इस मौके पर निरवैर सिंह, भूपिंदर सिंह, सुरजीत सिंह, गुरलाल सिंह, जगीर सिंह, गुरमेज सिंह इत्यादि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...