शिव सेना समाजवादी ने निकाली रोष रैली
भास्कर न्यूज | शिव सेना समाजवादी की अोर से कस्बा भिखीविंड में जिला अध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा व शहरी अध्यक्ष रवि शर्मा की अगुवाई में नशों के खिलाफ रोष रैली निकाली गई। इस रैली में युवा राज्य अध्यक्ष ब्रिकम दत्ता विशेष रूप से पहुंचे जिनका शानदार स्वागत किया गया। यह रैली बाबा नागा जी से शुरू होकर पट्टी रोड पर समाप्त हुई। रैली को संबोधित करते हुए ब्रिकम दत्ता ने कहा कि नशों को जड़ से समाप्त करने के लिए हम सभी को एक मंच पर आना होगा। इस मौके पवन कुमार, सोनू, अजय कुमार, परमजीत कुमार, रिंकू, बलजीत सिंह आदि मौजूद थे।