थाना सदर पट्टी की पुलिस ने एक घर से रात के समय गहने और नकदी चुराने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना सदर पट्टी में सुरजीत सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी भंगाला ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह रात समय अपने परिवार सहित आराम कर रहे थे तो रात समय उसके घर में अज्ञात व्यक्तियों ने घुस कर 2 लाख रुपए और 50 हजार रुपए की कीमत के सोने के गहने चोरी कर लिए है, जिसके पता उन्हें सुबह उठने के बाद चला।