पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दातर से जख्मी होने के बावजूद नरिंदर ने साथी सहित लुटेरे को मौके पर दबोचा

दातर से जख्मी होने के बावजूद नरिंदर ने साथी सहित लुटेरे को मौके पर दबोचा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आज दोपहर कलिया वाली ड्रेन के पास तेजधार हथियारों से लैस लुटेरों ने मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति से 20 हजार रुपए नगद और अन्य कीमती समान लूट लिया। लूट का शिकार हुए सरवन सिंह निवासी गांव भंगाला ने बताया कि उसने भिखीविंड में किसी दुकानदार से पैसे देने थे। जिसे लेकर वह आज बाद दोपहर दो बजे पट्टी से भिखीविंड अा रहा था। जब वह कालिया वाली ड्रेन के पास पहुंचा तो उसके पीछे आ रहे मोटरसाइकिल सवार तीन लुटेरों ने उसके आगे आकर अपना मोटरसाइकिल रोक लिया और उसे नीचे गिरा कर उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी।

लुटेरों के पास दातर व अन्य तेजधार हथियार भी थे। लुटेरों ने उसकी जेब में से पर्स निकाल लिया जिसमें 20 हजार रुपए व मोटरसाइकिल की चाबी, जरूरी कागजात व उसका मोबाइल भी था, साथ ले गए। उसने तुरंत इस घटना की सूचना थाना भिखीविंड की पुलिस को दे दी।

यहां बताने योग्य है कि उक्त लुटेरों द्वारा लूट की इस घटना के बाद गांव भुच्चर में एक नौजवान की गई लूट जिसके शोर मचाने पर वहां पास से गुजर रहे गांव घरियाला के निवासी सुरिंदर सिंह व नरिंदर सिंह ने लुटेरों का पीछा किया। जिसके चलते लुटेरों ने दातर से उन पर हमला कर दिया। जिससे नरिंदर सिंह के हाथ पर चोट लग गईं लेकिन उन्होंने अपनी बहादुरी दिखाते हुए तीनों लुटेरों में से एक लुटेरों को काबू कर लिया व बाकी दो भागने में कामयाब हो गए। जख्मी नरिंदर सिंह अभी उपचाराधीन है। पकड़े गए लुटेरे को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। थाना प्रभारी भिखीविंड कश्मीर सिंह ने बताया कि इस संबंधी मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई आरंभ कर दी गई है।

खबरें और भी हैं...