पुरगांव/पवनी| उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुरगांव के 9वीं एवं 10वीं के हेल्थ केयर के बच्चों ने शुक्रवार को हेल्थ केयर के शिक्षिका झंकार चंद्राकर के साथ आन जाब ट्रेनिंग के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भ्रमण किया। इस दौरान डॉक्टर, स्टॉफ ने बच्चों को अस्पताल की सुविधाओं से अवगत कराया। इस अवसर पर प्राचार्य एसएस सबर, बैंकिंग शिक्षक एमके सेन, अस्पताल स्टॉफ के थनेश, जीआर साहू, कमलेश्वरी,बहु भारती सहित बच्चे उपस्थित थे।