पावटा में रक्तदान शिविर आज
पावटा|कस्बे की दिशा कोचिंग में शनिवार को सिद्दी विनायक अस्पताल श्याम मंंदिर के पास रविवार को एसएचएम कॉलेज, सिद्दी विनायक अस्पताल एवं दैनिक भास्कर के संयुक्त तत्वाधान में होने वाले स्वैच्छिक रक्तदान शिविर की तैयारियों को लेकर सरदारमल यादव चिमनपुरा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। इस दौरान अध्यक्षता कर रहे यादव ने कहा कि रक्तदान किसी के जीवन को जिंदा रखने का कार्य करता है। इसलिए इससे बड़ा महादान नहीं होता है। इस अवसर पर शिक्षाविद जीएल यादव ने रक्तदान शिविर को सफल बनाने के लिए प्रत्येक संस्था को मोटिवेशन करते हुए स्वैच्छिक रक्तदान के लिए सौंपी गई जिम्मेदारियों पर चर्चा करते हुए ज्यादा से ज्यादा रक्तदान करवाने की अपील की। इस अवसर पर दिशा कोचिंग निदेशक महेश यादव ने इस पुनीत कार्य को सामाजिक सरोकार के लिए हमेशा याद रखा जाएगा। अत: ज्यादा से ज्यादा लोगों को शिविर में पहुंचकर रक्त देने के प्रेरित करे। बैठक में पूर्व सरपंच चिमनपुरा नरसीराम ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान सिद्धी विनायक अस्पताल पावटा से डॉ. हेमन्त एवं डॉ. पवन यादव ने कहा कि रक्तदान करके राष्ट्रीय एकता को बढ़ाए व किसी कि जिन्दगी बचाने में रक्तदान करके सहयोग प्रदान करे। इस दौरान चिकित्सक डॉ..गोविंद, डॉ. सीमा, डॉ. खान सहित अनेक लोग मौजूद रहे। दैनिक भास्कर संवाददाता पावटा नवीन गर्ग ने बताया कि संयुक्त तत्वाधान मे स्वैच्छिक रक्तदान शिविर सिद्धी विनायक अस्पताल पावटा राष्ट्रीय राजमार्ग श्याम मन्दिर के पास 15 अप्रेल रविवार को आयोजित होगा। जिसमें स्वैच्छिक रक्तदान करने के लिए 9829416824 मोबाइल नंबर पर रजिस्ट्रेशन करवा सकता है।