अचरोल. कस्बे में अंबेडकर की प्रतिमा का माल्यर्पण करते एसडीएम।
अचरोल में गाजे-बाजे से निकाली रैली, पुलिस प्रशासन मुस्तैद
अचरोल| कस्बे स्थित अंबेडकर सर्किल पर शनिवार को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर धूमधाम से जयंती मनाई गई। अखिल भारतीय डॉ.भीमराव अंबेडकर विचार मंच के अध्यक्ष सरदार मल पिंगोलिया की अध्यक्षता में आयोजित जयंती पर विधिवत बाबा साहेब की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। इस दौरान बैंडबाजा, घोड़े एवं झांकी लवाजमा के साथ शोभायात्रा गांव के मुख्य मार्गो से निकाली गई। लोगों ने अंबेडकर सर्किल पर पहुंचकर अंबेडकर जयंती आयोजित की गई। आमेर एसडीएम बलदेव सिंह भोजक, तहसीलदार भी जयंती में शामिल हुए बाबा साहब को माला पहनाई। भारी भरकम पुलिस जाब्ते के साथ थाना प्रभारी अमीन हसन मय जाब्ते के शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर तैनात रहे।
पावटा | विराटनगर विधायक डॉ.फूलचंद भिंडा ने कहा कि बाबा साहेब द्वारा लिखा गया संविधान विश्व का श्रेष्ठतम संविधान है। जिसमें सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। प्रत्येक भारतीय के लिए संविधान से बढ़ कर कुछ भी नहीं है। यह बात शनिवार को विधायक ने कस्बे के अम्बेडकर पार्क में अम्बेडकर जयंती को लेकर आयोजित भीम भोज कार्यक्रम में कही। पूर्व विधायक रामचन्द्र सराधना एवं सुभाष शर्मा ने कहा कि हजारों सालों की कठीने मेहनत के बाद बाबा साहेब के हाथों भारत का समता मूलक संविधान में अस्तित्व में आया है। जिससे छेड़खानी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। जनता दल के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रामनिवास यादव, किशन लाल गुरुजी सहित अनेकों लोगों ने संबोधित किया। गौरतलब है कि बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर के 127 वें जन्मोत्सव को लेकर सत्ताईसा क्षेत्र का प्रमुख कार्यक्रम पावटा स्थित अम्बेडकर पार्क में भीम भोज के रूप आयोजित किया गया।
अचरोल. कस्बे में अंबेडकर की प्रतिमा का माल्यर्पण करते एसडीएम।