पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गरीबों के मसीहा थे भीमराव अंबेडकर

गरीबों के मसीहा थे भीमराव अंबेडकर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विराटनगर | मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की बजट घोषणा के अनुरूप अंबेडकर जयंती पर शनिवार को कस्बे के फायर स्टेशन के पास विधायक डा.फूलचंद भिंडा के मुख्य आतिथ्य एवं चेयरमैन रेणुका सैनी की अध्यक्षता में डा.भीमराव अंबेडकर भवन का भूमि पूजन व शिलान्यास किया गया। समारोह के विशिष्ट अतिथि पालिका उपाध्यक्ष बाबूलाल मीणा,भाजपा मंडल अध्यक्ष रामस्वरूप सैनी,पावटा पंस प्रधान रेखा मीणा,एसडीएम मुकेश मूंड,तहसीलदार मुकुटसिंह,थानाप्रभारी भरत महर आदि थे। इस अवसर पर भिंडा ने कहा कि डाॅ अंबेडकर ने हमेशा गरीब व शोषित वर्ग के लिए कार्य किया था। उनकी याद में आज पूरे प्रदेश में एक साथ 191 शहरी निकायों में अंबेडकर भवन का शिलान्यास किया गया है। चेयरमैन रेणुका सैनी ने कहा कि अंबेडकर ने संविधान लिखकर ऊंच नीच का खात्मा कर दिया। वाइस चेयरमैन मीणा ने कहा कि अंबेडकर की जीवनी से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। पालिका ईओ अरूण कुमार शर्मा व जेईएन कमल जोनवाल ने बताया कि अतिथियों ने 48 लाख की राशि से बनने वाले अंबेडकर भवन का शिलान्यास किया। इस दौरान पार्षद रतनलाल सैनी,विजय सैनी,रामकुमार वर्मा, शेरसिंह चौधरी,शंकरलाल वर्मा,नंदकिशोर छीपा सहित कई लोग मौजूद रहे। शेरसिंह चौधरी ने बताया कि विधायक भिंडा ने समारोह के बाद वार्ड 15 में नहर पुलिया से भैरू भटोड मंदिर तक बनने वाली सीसी सड़क का भी शिलान्यास किया।

विराटनगर

खबरें और भी हैं...