पार्किंग स्थल के बीच बिजली के खंभे से हादसे का खतरा
पावटा ग्रामीण| खेलना ग्राम पंचायत के अन्तर्गत बावडी के पास पार्किंग स्थल के बीच खड़े बिजली के खम्भे से हादसे का खतरा है। दुकानदारों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग का विस्तार कर रही कम्पनियों के अधिकारियों ने मुख्य राजमार्ग पर वाहन नहीं खडे हो इस उद्देश्य से बावडी के पास पार्किंग स्थल बनाया, मगर यहां पहले से खड़े बिजली के खंभों को आज तक नहीं हटाया गया जिससे हमेशा दुर्घटना का अंदेशा है। बिजली के खंभों को देख कर बड़े वाहन चालक पार्किंग स्थल पर अपने वाहनों को नहीं खड़ा करके मुख्य सड़क पर ही खड़ा कर देते है जिससे जाम जैसी स्थिति बन जाती है।