- Hindi News
- National
- रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं, पावटा में 90 यूनिट ब्लड एकत्र, युवाओं ने दिखाया उत्साह
रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं, पावटा में 90 यूनिट ब्लड एकत्र, युवाओं ने दिखाया उत्साह
कस्बे के श्याम मन्दिर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सिद्धि विनायक अस्पताल में रविवार को एसएचएम काॅलेज, दैनिक भास्कर एवं सिद्धि विनायक अस्पताल के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर हुआ जिसमें 198 लोगों ने रक्तदान किया।
शिविर में विराटनगर विधायक डाॅ. फूलचन्द भिण्डा, कोटपूतली विधायक राजेन्द्र यादव, कांग्रेस प्रदेश सचिव इंद्राज गुर्जर व भाजयुमो प्रदेश सचिव राजकुमार देवायुष आदि ने पहुंचकर रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। कहा, देश का युवा बदल रहा है। वे युवा विकास के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
यादव महासभा अध्यक्ष रामनिवास यादव, कोटपूतली विधानसभा प्रभारी बनवारीलाल यादव, कोटपूतली नगरपालिका चेयरमैन महेन्द्र सैनी, भाजपा नेता मुकेश गोयल, कोटपूतली कृषि उपज मंडी के पूर्व चेयरमैन रोशन धनकड व वरिष्ठ कांग्रेसी मानसिंह गुर्जर ने कहा कि रक्तदान के लिए युवा एेसे शिविरों में भाग लेकर कई लोगों को जीवनदान दे सकते है।
जीवन बचाओ आन्दोलन के मुख्य संयोजक नितेन्द्र मानव, शाहपुरा पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि महेश पारीक, पावटा प्रधान रेखा मीणा, सरपंच प्रतिनिधि गोपाल अग्रवाल व सरपंच संघ अध्यक्ष द्धारिकपुरा सरपंच मामराज गुर्जर, राजनौता सरपंच लालसिंह ने कहा कि इन तीनों संस्थाओं का यह प्रशंसनीय कार्य है। इससे प्रेरित होकर अन्य संस्थाए भी आगे आएगी। जनता दल यू के रामनिवास यादव, रानी र|ा कुमारी,ग्राम सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष राजेन्द्र पारीक, नरेन्द्र मोदी विचार मंच प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र पलसानिया, सरदारमल यादव चिमनपुरा, राव मनोज, एडवोकेट सुरेन्द्र पलसानिया, सुरेश पायोनिर, लाडा का बास सरपंच मदन यादव, एसएचएम कालेज पूर्व अध्यक्ष जितेन्द्र राठी, जाट समाज के रामकरण राठी ने कहा कि कहा, ऐसे आयोजन में युवाओं को सदैव आगे आना चाहिए।
प्रदेश कांग्रेस सचिव जगदीश मीणा, प्रागपुरा उपसरपंच महेश स्वामी, शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष गजानन्द टीलावत, पिन्टू बन्ना राजनौता, ग्राम सेवा सहकारी समिति पावटा उपाध्यक्ष गिरीराज ओला ने कहा कि ऐसे आयोजन होते
द्यरहना चाहिए। शिविर के दौरान सिद्धि विनायक अस्पताल क संचालक पृथ्वी सिंह ने आगन्तुक अतिथियों का स्वागत किया। आदिराजसिंह, पूर्व चेयरमैन शाहपुरा कृपाशंकर शर्मा, पंचायत समिति सदस्य मनीष यादव, हरिद्धारी लाल स्वामी, दिशा कोचिंग निदेशक महेश यादव, ई ग्लाइडविन, सत्ताइसा मीणा समाज पावटा सदस्य मुरारी लाल मीणा, एसबीवीएम स्कूल के गिरवर यादव, जगदीश कादिया, भामाशाह बजरंग बंसल, श्रवण सिंह अादि मौजूद रहे।
222 ने कराया रजिस्ट्रेशन
रक्तदान शिविर के दौरान जयपुर रूंगटा अस्पताल के ब्लड बैंक की ओर से कुल 222 लोगों का रजिस्ट्रेशन किया गया। इसमें कुल 90 यूनिट रक्त संग्रहण किया गया। शेष 24 लाेगों के स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ के चलते निराश लौटना पड़ा।
पावटा. रक्तदान शिविर में युवाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते अतिथि।
पावटा. रक्तदान शिविर में अतिथियों का सम्मान करते आयोजक।