पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कुरीतियां व रुढ़िवादी सोच के उन्मूलन के लिए गुर्जर समाज आज संकल्पित

कुरीतियां व रुढ़िवादी सोच के उन्मूलन के लिए गुर्जर समाज आज संकल्पित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्षेत्र के ग्राम पंचायत जुगलपुरा में हिरामलजी महाराज मंदिर के पासे सामुदायिक भवन में रिवार को गुर्जर समाज की बैठक हुई जिसमें ग्राम पंचायत जुगलपुरा के गुर्जर समाज विभिन्न गोत्र के समाजबंधु उपस्थित हुए। बैठक में समाज में व्याप्त कुरीतियों एवं बुराइयों पर चर्चा की हुई, जिनके उन्मूलन के संबंध में विचार एवं सुझाव रखे गए। वक्ताओं ने कहा कि शतकों पहले समाज में रूढिवादी सोच ने आज परम्परा का रूप ले लिया। ऐसे में समाज को आज कुरीतियों का निर्धारण करके इनसे मुक्ति लेना समाज उत्थान में एक कदम होगा। सर्वसम्मति गुर्जर समाज ने मृत्युभोज बंद करने एवं मृत्युभोज में शामिल नहीं होने, शादी-ब्याह, कुआ -पूजन, बान-बिन्दोरी, जन्मदिन आदि में डीजे नहीं बजाने का संकल्प लिया। बैठक में नाराराम, ओंकारमल, फूलाराम, छीतर, सरदार मल, मुकन्दा राम, सुवाराम, रामकुमार, विक्रम चनेजा, हरिराम आदि उपस्थित थे।

सहकारी समिति चुनाव की घोषणा के साथ चुनावी सरगर्मियां बढ़ी

पावटा ग्रामीण | खेलना ग्राम सेवा सहकारी समिति के प्रबन्ध कार्यकारिणी सदस्य व पदाधिकारियों के चुनाव 6 मई को सुबह 9 बजे से होंगे। राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकारी गोविन्द गोयल के मुताबिक 20 अप्रेल को मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 26 अप्रेल को दोपहर 1 बजे तक प्राप्त आपेक्षों की सुनवाई कर अन्तिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया। 27 अप्रेल को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चुनाव लडले वाले प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 28 अपेल को सुबह 10 बजे से नाम वापसी व 6 मई को सुबह 10 बजे से सांयकाल 4 बजे तक चुनाव होंगे। दूसरी तरफ जैसे ही खेलना ग्राम सेवा सहकारी समिति के कार्यकारिणी सदस्यों व पदाधिकारियों केचुनाव की तारीख निश्चित हुई है। चुनाव लडने वाले लोगो ने एक दूसरे से अपने बारे में राय लेना शुरू कर दिया है।

खबरें और भी हैं...