पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ललाना गांव में प्रशासन की मौजूदगी में शुरू हुआ सड़क का निर्माण कार्य

ललाना गांव में प्रशासन की मौजूदगी में शुरू हुआ सड़क का निर्माण कार्य

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | पावटा ग्रामीण

कूनेड़ ग्राम पंचायत के अन्तर्गत ललाना गांव में जीणमाता मंदिर से पंडितपुरा ग्राम की सीमा तक बनने वाली इन्टरलॉक सड़क का निर्माण कार्य शुक्रवार को दिनभर नापजोख व समझाइश के बाद शाम को नायब तहसीलदार संदीप चौधरी व सरपंच राजेश यादव की मौजूदगी में शुरू हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क का शिलान्यास 10 जनवरी 2017 को विधायक फूलचन्द भिण्डा ने मुख्य आतिथ्य में किया गया था। रास्ते में अतिक्रमण होने व रास्ते का सीमाज्ञान नहीं होने से एक वर्ष से भी अधिक समय से इस सड़क का निर्माण कार्य लम्बित पडा हुआ था। ग्रामीणों की पहल के बाद शुक्रवार को फिर से रास्ते का सीमाज्ञान किया गया, लेकिन आपसी सहमति नहीं होने से निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा था। शाम को नायब तहसीलदार, सरपंच आदि की समझाइश के बाद दो पक्षों में आपसी सहमति बनी। सरपंच यादव व सचिव मुकेश प्रजापति ने बताया कि लगभग 100 मीटर लम्बी इस सड़क निर्माण के लिए विधायक कोष से 5 लाख स्वीकृत हुए थे। उपसरपंच धनश्याम सिंह शेखावत, पूर्व सरपंच नरपत सिंह, रतिपाल सिंह अादि मौजूद थे।

पावटा ग्रामीण. सड़क निर्माण के लिए अतिक्रमण हटाती जेसीबी व मौजूद ग्रामीण।

अंधड़ से दीवार ढही
धौला | चिलपली से गुजर रहे एनएच हाइवे 148 के पास निर्माणाधीन दीवार देर रात आए अंधड़ में ढह गई। चिलपली का गुल्लाराम गुर्जर अपने भूखण्ड में निर्माण कर रहा था। गुरुवार को अकस्मात आए अंधड़ में निर्मित दीवार ढह गई।

खबरें और भी हैं...