बड़नगर में भंडारा, हजारों ने पाई पंगत प्रसादी, संत पहुंचे
पावटा. बड़नगर ग्राम के श्री गोपाल मंदिर में महन्त ज्ञान दास महाराज के सान्निध्य में वृदावन धाम से पधारे कथा वाचक ज्ञानेन्द्र महाराज द्धारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का समापन पर शुक्रवार को भण्डारा हुअा। हजारों ने पंगत प्रसादी पाई। काला कोटा बलदेवदास महाराज, मंगलदास महाराज, टोरडा सहित सत्ताईसा सहित दूरस्थ क्षेत्रों से सैकडों सन्त महन्तों व जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।