नारेहड़ा मार्ग पर स्पीड ब्रेकर बने तो हादसे होने की आशंका हो कम
जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पुराने पेट्रोल पम्प पावटा से नारेहड़ा के लिए हाल ही बने सड़क पर आबादी क्षेत्रों में स्पीड ब्रेकर नहीं होने की वजह से चौपहिया व दुपहिया वाहन चालक तेज गति में वाहन दौड़ाकर ले जा रहे है। इससे हादसों को न्योता मिल रहा है।
सत्ताईसा मीणा समाज के मुरारी लाल मीणा, जाट आरक्षण मंच जयपुर अध्यक्ष काशी राम लम्बोरा, ग्राम सेवा सहकारी समिति के उपाध्यक्ष गिरीराज ओला व शीशराम जाट ने स्पीड ब्रेकर की मांग करते हुए बताया कि पावटा स्टैण्ड से नाहरेड़ा के लिए बनी आरामदायक सड़क होने की वजह से तेज गति में संसाधन भगाकर ले जाते है जबकि पावटा स्टैण्ड से भोमिया मंदिर तक इस मार्ग पर अनेक धार्मिक स्थान, स्कूल, कालेज व आबादी क्षेत्र संचालित है जिसकी वजह से प्रतिदिन बहुत से महिला पुरुष व विद्यार्थी का इस मार्ग से इधर उधर व सड़क पार करते है। मार्ग पर कही पर भी बीच में स्पीड ब्रेकर नहीं होने की वजह से तेज गति में आने वाले वाहन से थोडी भी लापरवाही पूर्वक चालक ने वाहन चलाया तो बड़ी दुर्घटना होने का अंदेशा बन सकता है। लोगों ने बताया कि स्पीड ब्रेकर का नहीं होना बड़े हादसे को निमंत्रण है।