भूरीभडाज में 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ शुरू
भूरीभडाज ग्राम की ढाणी किशनदासवाली हीरामल बाबा के स्थान पर मंगलवार से 51 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। इससे पहले सोमवार विशाल कलश यात्रा निकाली गई।
यज्ञ संयोजक दौलतराम स्वामी ने बताया कि भुरी मंदिर से शीतलामाता तक विशाल कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान कई सैकड़ों महिलाएं ने कलश यात्रा में शामिल हुई। राधेश्याम यादव ने बताया कि महायज्ञ का समापन 20 मई को होगा।