पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हाइवे पर निर्माण सामग्री की पहले रैकी, फिर मौका मिलते ही सामान ले उड़ते, पांच पकड़े

हाइवे पर निर्माण सामग्री की पहले रैकी, फिर मौका मिलते ही सामान ले उड़ते, पांच पकड़े

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थाना प्रागपुरा पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर अलग अलग स्थानों से लोहे का सामान, प्लास्टिक व अन्य सामान चुराने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के पांच शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी डॉ.सुरेश कुमार यादव ने बताया कि नेशनल हाईवे संख्या 8 पर विभिन्न प्रकार के निर्माण कार्यों में काम में आने वाले सामान की चोरी की शिकायतें प्राप्त हो रही थी। परिवादी विजय सिंह निवासी नयावास तन शाहपुरा ने मार्च माह में एक प्रकरण पंजीबद्ध करवाया था। जिसमें परिवादी ने दर्ज कराया था कि सीमेंट और लोहे से बने 6 इंची के 50 पाइपों को अज्ञात चोर ने चुरा लिया है। जिसकी शिकायत पर थाने पर प्रकरण पंजीबद्ध कर हैडकांस्टेबल सुरेश के नेतृत्व में कांस्टेबल राजेंद्र स्वामी, संदीप चौधरी, बनवारी व विनोद यादव की एक टीम गठित की गई।

टीम ने अथक प्रयासों में साइबर सेल की मदद से प्रागपुरा थाना क्षेत्र से इस तरह की वारदातों को अंजाम देने वाले चोरों की पहचान करते हुए शनिवार शाम को शातिर चोर में मोहम्मद इलियास पुत्र समी मोहम्मद मुसलमान निवासी बाराडीहा पुलिस थाना सुनाह जिला बस्ती उत्तर प्रदेश, राकेश कुमार तिवारी पुत्र गोकुल गोकुल प्रसाद तिवारी निवासी कोनिया थाना गौरीगंज जिला अमेठी उत्तर प्रदेश, राजकुमार पुत्र रामकुमार ठाकुर निवासी गणेशपुरा थाना गणेशपुरा लक्ष्मी नगर जिला गोंडा उत्तर प्रदेश, संतोष कुमार पुत्र शिवजी सिंह राजपूत निवासी मटियारा थाना सराय जिला वैशाली बिहार, राजू पुत्र पप्पू जाति गोस्वामी निवासी शिव थाना नटेरन जिला विदिशा मध्यप्रदेश को गिरफ्तार कर थाने ले आए। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि इन शातिर चोरों ने जिला दौसा, करौली,चूरू व जयपुर जिले के अलावा दिल्ली व उत्तर प्रदेश में भी इस प्रकार की वारदातों को अंजाम करना कबूला है।

उक्त शातिर बदमाश पहले हाईवे या एमडीआर सड़कों पर विभिन्न प्रकार की निर्माण सामग्रियों की रैकी कर लेते थे। उसके बाद वहां से मौका पाकर प्लास्टिक व लोहे के सामान को चुरा ले जाते थे।

पावटा. प्रागपुरा पुलिस की गिरफ्त पांच अंतरराज्यीय चोर व प्रागपुरा पुलिस दल।

खबरें और भी हैं...