पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • द्वारिकपुरा में बोरिंग खराब होने से आरओ प्लांट बना शोपीस

द्वारिकपुरा में बोरिंग खराब होने से आरओ प्लांट बना शोपीस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक और तो राज्य सरकार आमजन को न्यूनतम दर में आरो का पानी पिलाने के लिए अनेक स्थानों पर निशुल्क आरो प्लांट लगा रही है। वही दूसरी पानी अभाव व देखरेख के अभाव में द्वारिकपुरा ग्राम में आरो प्लांटों की दुर्दशा हो रही है। पावटा पंचायत समिति सरपंच संघ अध्यक्ष व द्वारिकापुरा सरपंच सूबेदार मामराज गुर्जर ने बताया कि आरो युक्त पानी पिलाने के लिए जल स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा ग्राम राजकीय आदर्श उच्च माध्यम विद्यालय में वर्ष 2014 में करीब 18 लाख 56 हजार की लागत से आरो प्लांट लगाया गया था, जिसमें विद्यालय सहित आसपास के क्षेत्रवासी न्यूनतम 10 पैसे प्रति लीटर में पानी लेकर जाते थे। सरपंच ने बताया कि वर्तमान में पिछले छह महीने से आरो प्लांट के लिए लगा बोरिंग खराब होने की वजह से आरो के पानी का उपयोग नहीं हो पा रहा है। जलदाय विभाग वालो ने एक बार आरो के लिए लगी बोरिंग को दुरुस्त करवाने का प्रयास भी किया था। ग्रामीणों ने बताया कि राज्य सरकार का ग्रामीण स्तर पर लोगो को आरो का प्लांट लगाकर अच्छी पहल प्रारंभ की थी, लेकिन रखरखाव संबंधी कोई व्यवस्था नहीं करने पर न्यूनतम दरों पर लोगों को आरो प्लांट से शीतल पेयजल उपभोग का लाभ आमजन को नहीं मिल रह है।

जमीन में पानी नहीं

बोरिंग को दुरुस्त करवाने का प्रयास किया गया था, लेकिन उस क्षेत्र में जमीन में पानी नहीं होने की वजह से परेशानी आ रही है। शिशुपाल सैनी, जेईएन पावटा

जल्द ही आरो प्लांट पानी भराव के लिए कही और स्थान से बोरिंग की व्यवस्था करवाई जाएगी। राजेंद्र यादव विधायक कोटपूतली

खबरें और भी हैं...