मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम के लिए किया दौरा
पावटा | कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष रामजीलाल यादव ने सोमवार को पावटा, प्रागपुरा, राजनौता, भांकरी, बडनगर, तुलसीपुरा सहित अनेक क्षेत्रों का दौरा किया। यादव ने कार्यकर्ताओं को कर्नाटक जीत पर एक दूसरे को बधाई देते हुए आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी हित में कार्य करने की बात कही।