पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हाइवे निर्माण कम्पनी का कछुआ चाल से निर्माण

हाइवे निर्माण कम्पनी का कछुआ चाल से निर्माण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पावटा | जयपुर-दिल्ली एनएच-8 पर पीसीपीएल कम्पनी के धीमी गति से चल रहे कार्य के कारण आसपास क्षेत्र के ग्रामीण व कस्बेवासियों को सड़क पार करने में पसीने छूट रहे है। भीमाराम स्वामी ने बताया कि पावटा में पुलिया निर्माण धीरे चलने के कारण हाइवे की दोनों साइड पर बड़े वाहनों की लम्बी कतार लगने की वजह से सड़क पार करने में बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सत्ताईसा मीणा समाज के मुरारी लाल मीणा ने बताया कि पिछले करीब 10 साल से राष्ट्रीय राजमार्ग के फोरलेन से सिक्सलेन विस्तार के चलते पावटा स्टैण्ड पर पुलिया निर्माण चल रहा है। इस वजह से दिल्ली से जयपुर व जयपुर से दिल्ली की सर्विस लेन में चौपहिया वाहनों की लम्बी कतार लगी रहती है। इस वजह से हाइवे के दोनों साइड में करीब 500 छोटे व बड़े ग्राम, ढाणी पड़ती है। इसके अलावा पावटा के दोनों साइड में आबादी बसी हुई है जब किसी को इधर से उधर व उधर से इधर सड़क पार करके व्यापार, शिक्षा, नौकरी करने के लिए आना जाना पड़ता है तो लगी वाहनों की लम्बी कतार के चलते लोगों को लम्बे समय तक सड़क पार करने का इंतजार करना पड़ता है जिससे राहगीरों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

खबरें और भी हैं...