कांग्रेस की मजबूती के लिए एकजुट हों कार्यकर्ता
विराटनगर| प्रेम गार्डन में बुधवार को पीसीसी सदस्य रामचंद्र सराधना के मुख्य अातिथ्य एवं ब्लॉक अध्यक्ष पोखरमल सैनी की अध्यक्षता में मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम की बैठक हुई। सभी कार्यकर्ताआें की सहमति से एक मजबूत टीम का गठन किया जाएगा। 24 मई को प्रेम गार्डन में विराटनगर व पावटा ब्लॉक के कार्यकर्ताओं की होने वाली बैठक की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। तालवा सरपंच श्रवणलाल गुर्जर, लालचंद शर्मा, शंकरलाल, जगदीश प्रसाद सैनी, पूर्व सरपंच रामचंद्र दायमा, संदीप कुमार, उमराव लाल सैनी, महेश,प्रेम कुमार सैनी, देशराज सैनी मौजूद रहे।