- Hindi News
- National
- प्रचण्ड गर्मी, पावटा के बाजारों में दिन में सन्नाटा, कूलरों की बिक्री बढ़ी
प्रचण्ड गर्मी, पावटा के बाजारों में दिन में सन्नाटा, कूलरों की बिक्री बढ़ी
क्षेत्र में पिछले चार -पांच दिन से भीषण गर्मी के तेवर लगातार तेज हो जाने से सुगह 8 बजे के साथ ही गर्म हवाओं व तापमान 43 डिग्री तापमान के कारण पूरा वातावरण आग की तपन की तरह तपने लग गया है। किराणा व्यापार मण्डल के राधेश्याम अग्रवाल ने बताया कि पिछले पड़ रही भीषण गर्मी के चलते कस्बे के बाजारों में सन्नाटा पसरा पड़ा है। कस्बे में सुबह 10 से सायं तक भीषण गर्मी के चलते गिने चुने ही खरीदार बाजारों में आ रहे है। राजस्थान शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष गजानन्द टीलावत ने बताया कि गर्मी की वजह से कूलरों की बिक्री पर दिनोदिन बढ़ती चली जा रही है। इस गर्मी में कूलर से भी सुकून नहीं मिल रहा है। इधर सिद्धी विनायक अस्पताल के निदेशक पृथ्वी सिंह व एसजीएन अस्पताल के निदेशक डाॅ.जयराम यादव ने बताया कि भीषण गर्मी व लू के थपेडों से बचने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीए। सिर को तेज धूप से पतले कपड़े से ढंक कर रखे, कैरी का पानी पीये, प्याज व सलाद का सेवन ज्यादा करे और धूप में ज्यादा ना घुमने से इस प्रचण्ड गर्मी से बचाव करते हुए शरीर को स्वस्थ रख सकते है।